Runway 34 Movie Review: एक्टर के साथ बेहतरीन डायरेक्टर भी साबित हुए अजय देवगन, 'रनवे 34' के हर सीन ने किया इंप्रेस
Runway 34 Movie Review फ्लाइट में टेक ऑफ या लैंडिंग के वक्त ही फास्टन योर सीट बेल्ट की जरूरत पड़ती है लेकिन रनवे 34 इतनी रोमांचक है कि आपको फिल्म के आखिरी सीन तक सीट से हिलने का मन नहीं करेगा। स्टार कास्ट : अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, आकांक्षा सिंह, बोमन ईरानी, अंगिरा धर और अमिताभ बच्चन डायरेक्टर : अजय देवगन नई दिल्ली, जेएनएन। Runway 34 Movie Review: अजय देवगन ने 'रनवे 34' के साथ फिल्मों में बतौर डायरेक्टर एक बार फिर अपना हुनर दिखाया है। फिल्म देखने पर ये कतई नहीं लगता कि किसी नए डायरेक्टर ने अपना हाथ आजमाया है। फ्लाइट में टेक ऑफ या लैंडिंग के वक्त ही 'फास्टन योर सीट बेल्ट' की जरूरत पड़ती है, लेकिन रनवे 34 इतनी रोमांचक है कि आपको फिल्म के आखिरी सीन तक सीट से हिलने का मन नहीं करेगा। इस फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है जो 2015 में दोहा से कोच्चि आ रही जेट एयरवेज की फ्लाइट के साथ हुई थी। कहानी अजय देवगन ने निर्देशन में कदम 'यू, मी और हम' के साथ रखा था और उसके बाद 'शिवाय' जैसी बड़ी फिल्म भी बनाई पर तब उनके हाथ मायूसी ही लगी थी। अब रनवे 34 के साथ वह ...


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें